खन्ना/पनवाड़ी। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम की 10वीं तारीख पर कस्बा खन्ना में ताजिया जुलूस निकाला गया। मातमी धुनों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकले जुलूस में अकीदतमंदों की भीड़ जुटी। जुलूस मुख्य बाजार इमाम बाड़े, बजरंग चौक, प्रजापति वार्ड, अस्पताल गेट, नेशनल हाईवे होते हुए कर्बला पहुंचा। इसके बाद चंद्रावल नदी में ताजिए ठंडे किए गए। जुलूस के दौरान जगह-जगह लंगर भी बांटा गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। उधर, पनवाड़ी संवाद के अनुसार कस्बे में मुहर्रम की नौवीं व 10वीं तारीख पर ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह लंगर का आयोजन हुआ। (संवाद)