राठ। आजादी का अमृत महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने रैली निकाली।
समिति के अध्यक्ष मुनीम बाबू अग्रवाल व प्रबंधक पुरुषोत्तम बुधौलिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत माता की झांकी के साथ बच्चे तिरंगा लेकर चल रहे थे। नगर भ्रमण के बाद स्कूल पहुंचने पर समापन हुआ। वक्ताओं ने आजादी की लड़ाई के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य जयवीर सिंह परिहार, नंदकिशोर सिंह, अमित त्रिपाठी, शिवकुमार, जगमोहन सिंह, अंजू सोनी, सुनीता श्रीवास, ज्योति शर्मा, सपना गुप्ता, अर्चना राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद