फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यपिका व सहायक अध्यापिका पर निलंबन की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र के अरतरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका के निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अरतरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में 12 अप्रैल को प्रधानाध्यापिका दिलशाद बानो व सहायक अध्यापिका काजल गुप्ता के बीच हुए विवाद व मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की थी। शिकायत की जांच पर एबीएसए राम गोपाल वर्मा व मुस्करा एबीएसए प्रभाकर सिंह तोमर ने विद्यालय पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर जांच आख्या बीएसए कार्यालय को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए कल्पना जायसवाल ने प्रधानाध्यापिका पर विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने व पति द्वारा विभागीय कार्यों का कराया जाना, एमडीएम में मानक के अनुरूप भोजन न दिया जाना, विद्यालय अभिलेखों का सही रख रखाव न करना आदि खामियां पाई गई थी। वहीं सहायक अध्यापिका द्वारा विभागीय कार्यों में शिथिलता, शैक्षणिक गुणवत्ता न्यून पाया जाना, विभागीय कार्यों में सहभागिता न करना आदि खामियों के चलते दोनों पर निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें