राठ के सरस्वती बाल मंदिर में प्रमाण पत्र के साथ छात्र। स्रोतः विद्यालय
- फोटो : राठ के सरस्वती बाल मंदिर में प्रमाण पत्र के साथ छात्र। स्रोतः विद्यालय
राठ। झांसी में आयोजित हुई प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर काॅलेज के दो छात्रों ने सफलता पाई है। काॅलेज में छात्रों को सम्मानित किया गया। काॅलेज के मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 24 व 25 जुलाई को झांसी के भानी देवी गायल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में 36वीं प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। अंडर 19 में काॅलेज के छात्र सूर्यांश बुंदेला ने गत वर्ष के नेशनल स्तर के खिलाड़ी अमन सविता को पराजित किया। प्रबंधक श्याम सुंदर राजपूत मुखिया व प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी ने मेडल देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। खेल आचार्य श्याम त्रिपाठी व कुलदीप गुप्ता को प्रबंधक ने बधाई दी।