कई दिनों से कोहरा और बदली छाए रहने के बाद सोमवार को खिली धूप ने लोगों को राहत दी। लोग छतों पर धूप सेेंकते दिखे।
सोमवार सुबह करीब 9 बजे सूर्य भगवान के दर्शन हुए तो लोगों के चेहरे खिल उठे। छतों और सड़कों पर लोगों ने धूप का आनंद लिया। बाजारों में भी चहल-पहल रही। पार्कों में बच्चों ने धमाचौकड़ी की।
युवाओं ने मैदान में क्रिकेट का आनंद लिया। लेकिन शाम होते-होते फिर सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।