फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रेन से गिरकर घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 05- मृतक प्रियांशु कुशवाहा की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 05- मृतक प्रियांशु कुशवाहा की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन



भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। दो दिन पहले खजुराहो कानपुर मेमू ट्रेन से गिरकर घायल बिरखेरा गांव निवासी छात्र की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। बिरखेरा गांव के पूर्व प्रधान बिंदा प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उसका भतीजा प्रियांशु कुशवाहा (21) पुत्र श्याम प्रकाश कुशवाहा आईटीआई करने के बाद बांदा में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए मंगलवार को कमरा ढूंढने के लिए गया था। बुधवार को वह खजुराहो कानपुर मेमू से सुमेरपुर कस्बा लौट रहा था, तभी अकौना रागौल के बीच वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां दो दिन इलाज के बाद शुक्रवार को तड़के उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें