सरीला। चंडौत गांव में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन एक दर्जन कुश्तियां हुईं। दंगल में कानपुर के छोटे ने परासन के लाखन को कड़ी मशक्कत के बाद चित किया।
सोनीपत के पवन ने प्रतापपुर के रणवीर को हराया। धौहल के अतीक और धर्मेंद्र अकौना के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अतीक ने विजय हासिल किया।
अच्छेलाल परासन ने हृदेश चंदौली को कड़े संघर्ष में हराया। मंगल सिंह रहटिया व शिवकुमार के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। रेफरी की भूमिका रामशरण व महिपाल ने निभाई और संचालन शिव सिंह ने किया।