हमीरपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में जिले के सभी ब्लाकों के प्रत्याशियों की घोषणा सपा ने कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि कुरारा से फूलारानी, सुमेरपुर से बच्चन यादव की मां, मौदहा से सूरज बली यादव, मुस्करा से अनुपम मिश्रा, राठ से सत्यपाल यादव, गोहांड से अरविंद राजपूत व सरीला से राजा यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।