भरुआसुमेरपुर। क्षेत्रीय सहकारी समिति में नौवें दिन दो किसानों से 120 क्विंटल गेहूं खरीद के साथ बोहनी हुई है।
क्षेत्रीय सहकारी समिति में कस्बे के किसान राधेश्याम तिवारी एवं राजकुमार द्विवेदी से 120 क्विंटल गेहूं खरीदा। सचिव योगेंद्र सिंह ने किसानों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया। समिति के कर्मचारी जयप्रकाश साहू, कुंवर बहादुर मौजूद रहे। वहीं हाट शाखा में अभी तक आधा दर्जन किसानों से 320.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। क्रय विक्रय सहकारी समिति ने तीन किसानों से 131 क्विंटल गेहूं खरीद की है। किसान सेवा केंद्र में अभी तक बोहनी नहीं हो सकी है। शनिवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव व पीसीएफ के जिला प्रबंधक दिनेश कुमार ने नवीन गल्ला मंडी में संचालित गेहूं खरीद के दो केंद्रों के साथ क्षेत्रीय सहकारी समिति का दौरा कर गेहूं खरीद का जायजा लिया और सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।