फोटो30एचएएमपी 09 सोलर प्लांट का शुभारंभ करते एडीएम व अन्य अधिकारी। स्रोत सूचना विभाग
फोटो30एचएएमपी 09 सोलर प्लांट का शुभारंभ करते एडीएम व अन्य अधिकारी। स्रोत : सूचना विभाग
हमीरपुर। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को 70 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया गया। रेस्को मॉडल के तहत स्थापित प्लांट का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग समय की जरूरत है और इससे ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सोलर पावर प्लांट के संचालन से कलक्ट्रेट की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति किफायती और पर्यावरण अनुकूल तरीके से हो सकेगी। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी घटेगी। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी नजारत पैगाम हैदर, उपजिलाधिकारी केडी शर्मा, परियोजना अधिकारी नेडा आरबी ओझा, प्रोजेक्ट मैनेजर नवनीत तिवारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।