हमीरपुर। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को पुलिस ने सक्रियता अपना वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया है। जिसके क्रम में अलग-अलग थानाक्षेत्र में पुलिस ने गैंगेस्टर के छह वांछितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम है।
पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से गैंगेस्टर में आरोपी मौदहा कोतवाली के वांछित विष्णुकांत श्रीवास, पवन कुमार अहिरवार, जमशेदुद्दीन को रागौल स्टेशन के पास अंबेडकर पार्क मौदहा पढोरी रोड पर व मोहम्मद सद्दाम को किशनू बाबू शिवहरे डिग्री कॉलेज सिसोलर के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने चारों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।