फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मधुमक्खियों के हमले से छह जख्मी

Sat, 01 Feb 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। नेशनल हाईवे-34 किनारे कस्बा स्थित बीएसएनल टावर परिसर में आधार सुधार केंद्र संचालित है। जहां क्षेत्रवासी अपने-अपने आधार कार्ड सुधार या बनवाने के लिए पहुंचते है। शनिवार दोपहर आधार बनवा रहे युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे छह युवक घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में अरतरा निवासी कालका प्रसाद, खंडेह निवासी अजीत, किशन लाल, कस्बा निवासी संजय गुप्ता, राजू, बांदा निवासी ब्रजकिशोर शामिल है। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें