हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन में मौदहा बांध नहर प्रणाली की नहरों की सिल्ट सफाई व स्क्रैपिंग कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए गठित तीन टीमों ने मंगलवार को भी विभिन्न नहरों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन किया। लखनऊ से आई टीम ने भी नहरों का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता, मौदहा निर्माण खंड (सिंचाई) दिनेश कुमार ने बताया कि खंड के अंतर्गत कुल 354 किमी लंबाई की 101 नहरें आती हैं। सभी नहरों की सिल्ट सफाई पूरी करा ली गई है और 24 नवंबर से नहरों का संचालन शुरू कर दिया गया है। हेड से मेन कैनाल में पानी भी छोड़ दिया गया है।