गहरौली। कस्बा स्थित पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 48 छात्राओं ने भाग लिया। छात्रा शिवकांती ने रंगों से सबसे अच्छी रंगोली उकेरी और प्रथम स्थान हासिल किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ फूलों और रंगों से आकर्षक रंगोली बनाई। निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र नाथ पांडेय, डॉ. उमेश गुप्ता, रोहित गुप्ता कु. पिंकी और आस्था रहे। प्रतियोगिता में शिवकांती को प्रथम, प्रतीक्षा को द्वितीय और अनुष्का एवं स्नेहा को तृतीय स्थान मिला। छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों मोहिनी, रोशनी, आस्था, चंचल, राहिला, शुभी को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। (संवाद)