फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से अधेड़ चरवाहे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। ट्रेन की टक्कर लगने से चरवाहे की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी अशोक उर्फ साईं यादव (55) बकरियां पालकर अपना जीवन यापन करता था। बीते दो दिन पहले उसकी बकरियां खो गई थीं। जिनकी तलाश में वह लगातार दो दिन से आस-पास के गांव में भटक रहा था। गुरुवार की सुबह अरतरा तिंदुही रेलवे क्रासिंग के बीच ट्रेन से टकराने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें