हमीरपुर कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपते एसएफआई कार्यकर्ता
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में प्रवक्ताओं के खाली पदों और कॉलेज में विद्यार्थियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को एसएफआई इकाई हमीरपुर ने कॉलेज प्रधानाचार्य अंजू बत्ता सहगल को ज्ञापन सौंपा।
एसएफआई नेता अभिषेक ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में अधिकतम प्रवक्ताओं के पद खाली चले हुए हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में समस्याएं पेश आ रहे हैं। वहीं, कॉलेज के क्लास रूम में पंखे और बिजली व्यवस्थ्या ठीक करने, महाविद्यालय में पास काउंटर खोलने, पानी की समस्या के हल और पीटीए फंड पर रोक लगाने की मांग की। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि महाविद्यालय प्रशासन इन मांगों को जल्द पूरा नहीं करती तो आगामी दिनों मेंउग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन होगा।