फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सराफ की दुकान में घुसी नागिन, मची अफरा तफरी

Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के सुभाष बाजार स्थित एक सराफ की दुकान में नागिन घुुस आई। जिससे दुकान में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आस-पास के दुकानदार जमा हो गए। इसके बाद दुकानदार ने पहलेे डायल-112 और डीएफओ को सूचना दी। इसके बाद घाटमपुर से सपेेरा लेकर उसने नागिन को पकड़ा और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

रविवार को सुभाष बाजार स्थित कृष्ण बिहारी एंड संस में सुबह दुकान खुलते ही प्रिया गुप्ता ने देखा कि नागिन घुस आई। जिसके बाद दुकानदार अभिषेक गुप्ता ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। डीएफओ यूसी राय को काल किया तो कहा कि इसके पकड़ने के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है। इसकेे बाद घाटमपुर से सपेरा गुलाब को लेेकर आए। तब उसने शाम 7.45 बजे उसे बाहर निकला और डिब्बे में बंद कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें