राठ (हमीरपुर)। कैंथा गांव में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। गांव में बुधवार दोपहर वीरपाल राजपूत (55) की खेत में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। कोतवाल अनूप सिंह ने गांव के ही दृगसिंह, रोहित, मोहित, कमलेश राजपूत व कृष्णपाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार को कैंथा पनवाड़ी मार्ग पर पुलिया के पास से एक आरोपी कमलेश राजपूत (46) को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। (संवाद)