राठ। अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे राजस्व व पुलिस विभाग की टीम के साथ रंहक गांव पहुंचे। अवैध कब्जा हटवाने के साथ तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
एसडीएम ने बताया चिकासी थाने के रंहक गांव निवासी कल्लू उर्फ कैलाश शिवहरे, जगदीश व संतोष गांव में चकरोड पर अवैध कब्जा किए थे। 27 अक्तूबर को चकरोड अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था। बताया आरोपियों ने दोबारा अवैध कब्जा कर लिया।
ग्राम प्रधान मानवती ने कल्लू व जगदीश के खिलाफ चिकासी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं नायब तहसीलदार रामलखन कमल ने बताया चकमार्ग व नाली की पैमाइश कराई गई व अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। बताया 29 अक्तूबर को संतोष ने दोबारा कब्जा कर लिया था। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं एसडीएम ने बताया सोमवार को टीम के साथ गांव पहुंचे। जहां चकरोड से अवैध कब्जा हटवाया गया।