फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एसडीएम ने बेतवा नदी का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों के स्नान के दृष्टिगत शुक्रवार को एसडीएम ने पुलिस बल के साथ देर शाम बेतवा नदी का निरीक्षण किया। साथ ही सचिव व लेखपाल को आवश्यक प्रबंध कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम विकास कुमार यादव ने थाना जलालपुर प्रभारी रवि कुमार एवं पुलिस बल के साथ देर शाम बसरिया-रिरुआ बुजुर्ग बेतवा नदी का निरीक्षण किया। यहां सावन के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में कांवड़िया स्नान कर शल्लेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जल लेकर जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि सचिव व लेखपाल को शनिवार तक बैरिकेडिंग व रास्ते को सही कराने का निर्देश दिया है। साथ ही गोताखोर व वन विभाग की टीम के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहेगा। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें