फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में यमुना में कूदने जा रही किशोरी को एसडीएम ने समझाया

विज्ञापन
यमुना पुल के पास किशोरी से पूछताछ करते एसडीएम रविंद्र सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शराबी पिता की मारपीट और घर में हंगामे से परेशान बेटी यमुना में कूदने जा रही थी। रास्ते में एसडीएम रविंद्र सिंह ने उसे देख लिया और समझाकर घर लौटाया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि भिलावां मोहल्ला का रामप्रकाश शराब का लती है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। दो बेटियां कोमल व रोशनी हैं। वह शराब पीकर पुत्रियों के साथ मारपीट करता है। परेशान होकर शनिवार रात कोमल यमुना में कूदने जा रही थी। छोटी बहन रोशनी और पड़ोसी उसे रोकने के लिए आवाज लगा रहे थे। एसडीएम ने बताया कि लड़कियों के पिता को बुलाकर सभी को थाने ले गए। समझा बुझाकर कोमल को रोशनी व पिता के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें