फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने लोहे की सब्बल से प्रहार कर महिला को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
सीएचसी में महिला के परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सरीला( हमीरपुर) । कस्बे के गुरुदेवपुरा मोहल्ले में पत्नी की पिटाई करते समय अधेड़ ने पड़ोसी महिलाओं को भी गालियां दी। इसका पड़ोसी महिला ने विरोध किया करने तो आरोपी अधेड़ ने उसे लोहे की सब्बल से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कस्बे के गुरुदेवपुरा मोहल्ला निवासी उदय भान अपनी पत्नी तारा रानी 45 व बच्चों के साथ रहता है। वह पल्लेदारी का काम करता है। शनिवार की देर शाम उसका पड़ोसी गुलाब अनुरागी शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा । उसकी पत्नी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग उसके दरवाजे पहुंच गए और उसे ऐसा करने से मना किया तो वह मोहल्ले की महिलाओं को ही गाली देने लगा। उदयभान अनुरागी ने बताया कि जब वह नहीं माना तो सब लोग अपने-अपने घर चले गए। बताया कि रविवार की सुबह वह अपनी बेटी नीरज के साथ बाड़े में काम कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी तारा रानी (45) घर से गोबर लेकर बाड़े में फेंकने जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी गुलाब मिल गया और रात की घटना को लेकर उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारना पीटना शुरू कर दिया तथा हाथ में लिए लोहे की सब्बल से उसकी पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी गुलाब के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतका के घर कोहराम मचा है। मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें