फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सभी बीडीओ का स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण के कार्यों पर शिथिलता को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने नाराजगी जताते हुए सभी सातों खंड विकास अधिकारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण के आदेश दिए। कहा कि कार्य प्रणाली में सुधार न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी। कहा कि सेमी क्रिटिकल ब्लॉक सुमेरपुर व गोहांड को सेफ जोन में लाया जाए। दो दिन के अंदर नालों का सर्वे कर उनका जीर्णोद्धार एवं जल संरक्षण करने की बात कही। इस मौके पर सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला, उपायुक्त मनरेगा राघवेंद्र सिंह, पीडी साधना दीक्षित, समस्त बीडिओ, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें