हमीरपुर। एंबुलेंसों में अलग-अलग स्थानों पर दो गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ हैं।
शुक्रवार को भी ईएमटी निर्दोष कुमार ने कैथा निवासी राजेंद्री (27) का सुरक्षित प्रसव कराया। जहां राजेंद्री ने एक पुत्र को जन्म दिया। कुरारा क्षेत्र के शंकरपुर निवासी विनोद कुमार की पत्नी भूरी (26) को शुक्रवार की सुबह 7:26 बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आशा ने 108 एंबुलेंस बुलवाई। रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने पर ईएमटी चंद्रदीप और पायलट ब्रजेश ने सुरक्षित प्रसव कराया। जहां भूरी ने एक पुत्री को जन्म दिया। बाद में दोनों जच्चा-बच्चा को कुरारा सीएचसी में भर्ती कराया। जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि एंबुलेंसों में सभी प्रशिक्षित स्टाफ को तैनात किया गया है। (संवाद)