फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेटी के हाथ पीले करने की हसरत रह गई अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मजदूर की मौत होने से बेटी के हाथ पीले करने की हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन

मझगवां थाने के मल्हेटा गांव निवासी फूलचंद्र (55) के नाम पर दो बीघा कृषि भूमि का पट्टा है। परिवार में पत्नी कलावती, पुत्र खेमचंद्र, राजेश, पुत्रियां प्रीति व उमा हैं। दो बेटियों का विवाह कर चुके हैं। बड़े भाई गोविंद दास ने बताया फूलचंद्र अपनी बेटी प्रीति के विवाह के लिए वर की तलाश में थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह फूलचंद्र गांव के सुनील सिंह के साथ बाइक से खेत जा रहे थे। बताया कि अनुपम सिंह, अंकित उर्फ छोटे व बृजनरेश सिंह ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कानपुर के हैलट में फूलचंद्र की मौत हो गई थी। सुनील सिंह भी घायल है। मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं सुनील का कहना है कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश में उनपर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें