फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रिटायर्ड एसआई के एक लाख रुपये ले उड़े जेबकतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दो टप्पेबाजों ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की जेब काटकर एक लाख रुपये निकाल लिए। सब इंस्पेक्टर बैंक शाखा से रुपये लेकर ई रिक्शा से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


नगर के अतरौलिया मोहल्ला निवासी करन सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर हैं। सोमवार दोपहर इंडियन बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकाले और पैंट की जेब में रख लिए। घर जाने के लिए ई रिक्शा में बैठ गए। तभी दो जेबकतरे सवारी बनकर ई रिक्शा में सवार हुए और उनके दोनों ओर बैठ गए। बताया कि जेबकतरों ने उनकी पैंट की जेब काट कर एक लाख रुपये निकाल लिए। बताया कि रुपये निकालने के बाद दोनों रिक्शे से कूदकर भाग गए। जब तक उन्हें घटना की जानकारी हुई तब तक जेबकतरे भाग चुके थे। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें