फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शोधार्थी व विद्यार्थी ऑन व ऑफलाइन माध्यमों से भाग ले सकेंगे

Sun, 29 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय संविधान के 75 वर्ष लोकतंत्र, न्याय और सामाजिक परिवर्तन की यात्रा निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा। शोधार्थी और विद्यार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले सकेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि संविधान के 75 वर्षों की यात्रा पर आधारित यह संगोष्ठी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों पर सार्थक विमर्श का मंच प्रदान करेगी। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. मनीष कुमार के अनुसार यह आयोजन अकादमिक गंभीरता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है। वहीं आयोजन सचिव डॉ. अमित गोयल ने जानकारी दी कि प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 30 मार्च 2026 को भी पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें