हमीरपुर। सूचना दिए बगैर 15 दिन से गैरहाजिर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ अभिहित अधिकारी न लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अभिहित अधिकारी राम अवतार सिंह यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह की ड्यूटी लेखन सामग्री एवं प्रपत्र व्यवस्था में सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में लगाई थी। चुनाव ड्यूटी लगी होनेे के बावजूद वह पिछले आठ से 14 जनवरी तक गैरहाजिर रहे। इसके बाद 20 जनवरी को लखनऊ चले गए और 27 जनवरी तक अनुपस्थित रहे। गैर हाजिर चल रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मामले में उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी डा. चंद्र भूषण को आख्या भेजी। उनके आदेश पर शहर कोतवाली में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951 व 1989 की धारा 134 (1) (2) व (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।