फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रिश्तेदार ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Wed, 28 Jun 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। रिश्तेदार द्वारा घर में अकेली महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के साथ ही जेवरात ऐंठने और वीडियो वायरल करने की घटना कस्बे में चर्चा का विषय बना है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दो मई को उसके पति,ससुर सहित अन्य लोग ग्वालियर इलाज के सिलसिले में गए हुए थे। तभी उसकी मौसेरी सास का लड़का बागी कदौरा जालौन निवासी घर आया और सूना घर पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने दुष्कर्म करने का वीडियो भी बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके जेवर भी खींच लिए। उसके बाद भी आरोपी ने वीडियो एक रिश्तेदार के मोबाइल पर भेज दिया। तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें