फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 38 पदों के सापेक्ष 10 कर्मचारी, कैसे हो योजनाओं का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। समाज कल्याण विभाग भी कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। विभाग में स्वीकृत कुल 38 पदों के सापेक्ष मात्र 10 कर्मचारी तैनात हैं। जिसके चलते विभाग की ओर से संचालित करीब एक दर्जन से अधिक योजनाओं का ठीक से संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में 28 पद वर्षों से रिक्त हैं। एक पद सहायक लेखाकार, प्रधान सहायक एक पद, दो वरिष्ठ सहायक, दो कनिष्ठ सहायक, दो कनिष्ठ सहायक वृद्धा पेंशन, तीन सुपरवाइजर, एक छात्रावास अधीक्षक, चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद खाली हैं। समाज कल्याण विकास में जिला समाज कल्याण अधिकारी एक पद, एडीओ समाज कल्याण दो पद, सात ग्राम विकास अधिकारी, एक सहायक लेखाकार शासन, एक सहायक प्रबंधक निगम (आउटसोर्सिंग) के पद खाली है। इसके साथ ही एक सहायक लेखाकार निगम, एक पद सहायक ग्रेड तीन निगम, एक वसूली सहायक निगम, आशुलिपिक एक पद व चपरासी का एक पद रिक्त है। लोगों को पेंशन, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य कार्यों के लिए महीनों विभाग के चक्कर काटनेे पड़ते हैं।



विभाग की ओर से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर भी शिक्षकों व कर्मचारियों की कमी के चलते भारी समस्या से जूझ रहा है। विद्यालय में कुल 34 पद स्वीकृति हैं। जिसमें एक प्रधानाचार्य, छह प्रवक्ता, छह सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड), एक लाइब्रेरियन, एक कनिष्ठ सहायक, एक स्टोर कीपर, एक छात्रावास सहायक, दो कहार व मैस हेल्पर, एक चौकीदार, दो पत्रवाहक व माली का पद रिक्त हैं। जिसके चलते छात्र छात्राओं को ठीक से शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

विभाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन योजना, अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजना, अनु जाति जनजाति अत्याचार निवारण योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आश्रम पद्धति विद्यालय, समाज कल्याण ग्रामीण अनुसूचित जाति पाठशाला, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना, पीएम अजय योजना, वृद्धा आश्रम, डॉ. आंबेडकर उत्सव धाम योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित होती हैं।

विभाग कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। कहा कि जिसके चलते कार्य प्रभावित होते हैं। कहा कि दस लोगों का कार्य एक व्यक्ति नहीं कर सकता है। बताया कि जबकि विभाग में एक दर्जन से अधिक योजनाएं संचालित होती हैं।
विज्ञापन


रामशंकर पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें