फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यू-डायस पर डाटा फीड न करने पर 93 विद्यालयों की मान्यता होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बार-बार निर्देश के बाद भी बेसिक, माध्यमिक शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधीन संचालित 93 विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

उनको विभाग ने एक सप्ताह तक डाटा अपडेट न करने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है। करीब सात महीने बाद भी उनकी तरफ से छात्र-छात्राओं के प्रमोशन डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जा रहा है।
विभागीय स्तर से विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को हर हाल में एक सप्ताह के अंदर डाटा अपडेट करने की चेतावनी दी गई है। निर्धारित तिथि तक डाटा अपडेट न करने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के एक से दूसरी कक्षा में पहुंचने के बाद पोर्टल पर उनके डाटा को अगली कक्षा में अपडेट किया जाना है। इसे लेकर विभागीय स्तर से बार-बार दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी विद्यालयों की ओर से लापरवाही की जा रही है। अगस्त 2023 से अब तक पहली से आठवीं कक्षा तक के कुल 1,584 विद्यालय संचालित हैं।
इनमें करीब 1,200 विद्यालयों ने कार्य पूर्ण कर लिया है, जबकि 291 विद्यालयों ने 50 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया है। वहीं, करीब सात महीने बाद भी 93 विद्यालय इसको लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। जिन्होंने अभी तक 50 फीसदी से कम काम किया है। बीएसए ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा इन विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक विभाग ने गोहांड के सात, कुरारा नौ, मौदहा एक, मुस्करा 16, सदर नगर पालिका चार, राठ नगर 15, राठ ग्रामीण चार, सरीला 17 व सुमेरपुर के 20 विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके चलते विभाग की छवि राज्य स्तर पर धूमिल हो रही है। एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा न होने पर मान्यता समाप्त की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों को बार-बार कहा जा रहा है। मगर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनको एक सप्ताह तक मौका दिया गया है। समय पर विवरण अपडेट न करने पर मान्यता समाप्त करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। -आलोक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें