फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल का रिश्वत मांगते हुए वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। राठ तहसील में तैनात एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ है। जिसमें लेखपाल एक युवक से कोई कागजात देने के एवज में रुपये ले रहा है। वीडियो में दिख रहे औंता गांव निवासी योगेंद्र पुत्र शिवपाल ने बताया कि अपने भाई के खेत का खसरा लेने तहसील गया था। आरोप लगाया कि लेखपाल ने खसरा देने के एवज में उससे 120 रुपये की मांग की। खुले रुपये न होने पर उसने दो सौ रुपये का नोट लेखपाल को दिया है। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अभी यह स्पस्ट नहीं हुआ है कि लेखपाल द्वारा लिए गए रुपये रिश्वत के हैं अथवा कोई अन्य शुल्क । तहसीलदार श्यामनारायण शुक्ला ने कहा कि अभी उन्हें वीडियो नहीं मिला है। वीडियो देखने के बाद मामले की जांच करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें