फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पद संचलन निकाल दिया अनुशासन का संदेश

Sun, 05 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। कस्बा स्थित नवीन गल्ला मंडी से शनिवार शाम पांच बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पद संचलन यात्रा निकाल अनुशासन का संदेश दिया। मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने इस पथ संचलन में भाग लिया। यह पथ संचालन नवीन गल्ला मंडी से प्रारंभ हुआ, जिसमें आगे डीजे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धुन पर संघ के कार्यकर्ता अपनी गणवेश में अनुशासन के साथ चलते हुए निकले। यह पथ संचलन नवीन गल्ला मंडी से होते हुए मस्जिद तिराहा से कस्बा के अंदर की मुख्य सड़क, वहां से डाकखाना तिराहा और पुनः डाकखाने तिराहे से कस्बे के पुरवा मुहाल होते हुए कस्बा के मुख्य चौराहे से मां कालिका मंदिर प्रांगण पहुंचा। पथ संचालन मार्ग पर कस्बा वासियों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें