फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छोटे भाई ने साथी के साथ मिलकर की थी रामप्रताप की हत्या

Sun, 20 Aug 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/सुमेरपुर। शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी गांव के पास कानपुर-सागर हाईवे किनारे मिले रामप्रताप के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सेना से सेवानिवृत्त पिता के निधन के बाद पेंशन व अन्य मदों से मिलने वाले रुपयों के बंटवारे के विवाद में मृतक के छोटे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या की थी। घटना को मार्ग दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी गांव के निकट हाईवे किनारे सुमेरपुर थाने के पंधरी गांव निवासी रामप्रताप (35) का शव पड़ा मिला। जिस पर मृतक के छोटे भाई छोटू उर्फ विजय यादव ने गांव के हिस्ट्रीशीटर से विवाद के बाद भाई के गायब होने व मार्ग दुर्घटना की कहानी गढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुग्राम (हरियाणा) में प्राइवेट नौकरी कर रही मृतक की पत्नी वंदना सूचना पाकर शनिवार को अंतिम संस्कार में पहुंची और बाद में थाने पहुंच अपने देवर व उसके साथी कुलदीप वर्मा पर पति की हत्या करने की तहरीर दी। जिस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की सुमेरपुर से गिरफ्तारी की गई।
सीओ सदर राजेश कमल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रामप्रताप व छोटू के पिता चुनकू प्रसाद सेना से सेवानिवृत्त थे। जिनके निधन के बाद पेंशन के रुपए को लेकर दोनों भाइयों में आपस में विवाद था। इसके चलते 17 अगस्त को छोटू उर्फ विजय यादव ने अपने साथी कुलदीप वर्मा के साथ अपने बड़े भाई रामप्रताप यादव को शराब पिलाई। बाद में अपनी पल्सर मोटर साइकिल पर रात्रि करीब नौ बजे उसे बैठाकर साथी के साथ सुमेरपुर रेलवे क्राॅसिंग होते हुए सागर हाइवे पर हमीरपुर की तरफ आए।
विज्ञापन

चंदौखी मोड़ के पास सुनसान जगह पर अपने भाई रामप्रताप को बाइक से नीचे उतारा वह नशे की हालत मे इधर उधर भागने लगा। जिसके बाद सगे भाई छोटू ने उसे जमीन पर गिरा दिया और सिर में 315 बोर के तमंचे से सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव को पटरी से नीचे लुढ़काकर बाइक से दोनो सुमेरपुर तक निकले। सुमेरपुर बाजार के आगे रोटीराम बाबा नाले मे पुल से तमंचा मय खोखा फंसा हुआ नीचे गिरा दिया और दोनो चंदपुरवा होते हुए अपने गांव पंधरी चले गए।
सीओ ने बताया कि पहले दर्ज किए गए मुकदमे की धाराओं को हत्या व आर्म्स एक्ट में तरमीम किया गया है। मामले की विवेचना चल रही है आरोपियों को रिमांड पर लिया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार, नरेंद्र कुमार व अभिषेक कुमार तिवारी शामिल रहे।
सड़क किनारे मिले शव की हत्या को लेकर जिन अमर उजाला ने रविवार के अंक में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई थी, उन्हीं बिंदुओं का पुलिस ने भी खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या कांड की विवेचना में अन्य परिजनों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें