फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लंबे इंतजार के बाद जन्में राम- रहीम, परिजनाें ने बाटी मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/राठ/सुमेरपुर। सरसई गांव निवासी रेनू ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया तो रेनू की सास विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिन बेटा होने से उसका नाम राम से जोड़कर रखने की बात की। उधर, बेटे का जन्म देने वाली मुख्यालय के खालेपुरा निवासी जुबैदा ने भी बेटे का नाम रहीम रखने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यहां पांच महिलाओं का प्रसव हुआ। इसमें दो बेटियों का जन्म होने से परिजनों ने लक्ष्मी स्वरूपा मान उनका नाम सीता रखने की बात कही। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रसव होने की इच्छा रखने वाली राठ क्षेत्र के सदर गांव निवासी पूनम ने बेटे का जन्म दिया। परिजनों ने गांव में मिठाई बांट बेटे का नाम राम रखा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा मुस्करा कस्बे की पूजा को पुत्री, भैंसांय की दीप्ति को पुत्र, फरसौलियाना की राबिया ने इसी दिन पुत्री को जन्म दिया है। भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर पुरई के भूपेंद्र यादव के घर बेटे का जन्म होने पर राम जी उर्फ बाहुबली नाम रखा गया। कस्बे के वार्ड आठ निवासी विजय गुप्ता के घर पुत्र पैदा होने पर राघव नाम रखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन बच्चों के जन्म लेने से परिजन बेहद खुश है। उनका कहना कि आज उनके घर राम जी रूप में बच्चे आए है। उन्हें वह राम जी जैसा बनाने के लिए उनकी शिक्षा दीक्षा व परवरिश पर पूरा ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें