फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की रायफल लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी गांव में डेढ माह पहले एक व्यापारी के घर लूट के इरादे से घुसे बदमाशों व मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला बोल सरकारी रायफल लूटने के मामले में दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


 26 जनवरी-16 को भेड़ी गांव के किराना व्यापारी राजेंद्र गुप्ता के घर में लूट के इरादे से हथियार बंद तीन बदमाश दीवार फांदकर घुस गए थे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बदमाश व्यापारी के घर के आसपास छिप गए थे।

उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में फिर हमला बोल दिया था। पुलिस के हथियारों के ऐन वक्त पर दगा देने से लुटेरे एक सिपाही की रायफल लूट कर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए थे। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि गांव के रामायण सिंह, उसके भाई विकास उर्फ विक्कू व भतीजे राहुल निवासी भेड़ी डांडा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


रामायण सिंह ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया। बाद में पुलिस ने रिमांड में लेकर उससे लूटी गई रायफल बरामद की थी। बुधवार को पुलिस ने घटना के दूसरे आरोपी विकास को बेतवा नदी किनारे बने माता महेश्वरी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। बताया कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें