फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पीड़ित परिवार से मिले जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। बीते दिनों नोएडा से महोबा जा रही बस हादसे में जान गंवाने वाली बसवारी गांव निवासी उषा गुप्ता पत्नी प्रेम नारायण के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद मुखिया के नेतृत्व में पूर्व विधायक अमरेश कुमारी, भाजपा जिला मंत्री अभिषेक तिवारी समेत अन्य भाजपाइयों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और स्वजन को ढाढ़स बंधाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बस हादसे के बाद शासन और आरटीओ स्तर से अवैध रूप से संचालित बसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर दिग्विजय पाठक, कुबेर राजपूत, निश्चल दीक्षित, शक्ति चौरसिया, सुनील अग्रवाल, त्रिभुवन राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें