हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद के इस्तीफा भेजा है। जिसमें बताया कि सीओपी नंबर को लेकर निर्गत नोटिस के अनुपालन में उपस्थित होकर मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे। तीन माह में कई बार मौखिक निवेदन के बाद भी नोटिस निर्णीत नहीं किया गया है। इससे आगामी चुनाव कार्यक्रम बाधित हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में दायित्वों के निर्वाहन में अक्षम हूं। ऐसे में राज्य विधिज्ञ परिषद की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर अध्यक्ष पद से त्याग पत्र प्रेषित कर रहा हूं। स्वीकार्य करने की कृपा करें। (संवाद)