फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राठ की प्रीती ने सिलाई हुनर से खड़ा किया अपना रोजगार

Thu, 01 Jan 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ की प्रीती राजपूत ने सिलाई-कढ़ाई के हुनर से स्वरोजगार का मजबूत मॉडल खड़ा किया है। उनकी सफलता महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई है, जो आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करती है। प्रीती ने बीए के बाद सुई-धागे से काम की शुरुआत की और 2018 में स्वयं समूह से जुड़कर आरसेटी से सिलाई प्रशिक्षण लिया। आज उनके हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे हैंडबैग, झूमर, तिरंगा राखियां, करवाचौथ थालियां, बच्चों के कपड़े और शगुन लिफाफे झांसी, महोबा समेत कई जिलों में सप्लाई हो रहे हैं। प्रीती ने 10 से अधिक महिलाओं-युवतियों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया, जो घर बैठे आय अर्जित कर परिवार मजबूत कर रही हैं। वे शिक्षा, जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देती हैं, जो नारी शक्ति की साकार मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें