मौदहा। पॉलिथीन से पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से जागरुकता रैली निकाली गई।
कस्बे की नगर पालिका में अध्यक्ष रामकिशोर और अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे की अध्यक्षता में पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताते हुए उसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी। बताया कि प्लास्टिक गलती नहीं है और इससे मिट्टी खराब हो जाती है। कागज के दोना पत्तल प्लेट और लिफाफे आदि मिट्टी में घुल जाते हैं। जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है। ईओ ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभासदों से लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने की बात कही।