कुरारा (हमीरपुर)। आजमगढ़ जिले के थाना फूलपुर के युशुफपुर खानपुर गांव निवासी प्रियांशु गिरि ने थाने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वह पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र हैं और मनकी तिराहे के पास किराए से कमरा लेकर रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे वार्ड नंबर तीन निवासी विजय पुत्र भूरा दो साथियों कोे लेकर उनके कमरे पर पहुंचा। आरोप लगाया कि उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। फर्जी एससीएसटी एक्ट में फंसाने व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय व दो अज्ञात के खिलाफ प्र्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)