मौदहा। देश में बेतहाशा बढ़ रहे गैस और पेट्रोल के दामों के साथ ही आमजन के प्रयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों सहित अन्य सामानों में पड़ रही महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देश में बढ़ रही महंगाई के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है, गरीब और गरीब होकर कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। कारपोरेट घरानों को मोटा मुनाफा हो रहा है। साथ ही सरकारी सेक्टर को प्राईवेट घरानों के हाथों बेचा जा रहा है। बढ़ती महंगाई को लेकर आप पार्टी द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को कस्बे में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कस्बे के आंबेडकर तिराहे से तहसील तक पदयात्रा निकाली। जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के बढ़ रही महंगाई का खुलकर विरोध किया गया। इस दौरान सुनील शिवहरे, रमन सिंह आजाद, गुलाम मोहम्मद, आदित्य प्रजापति, हिमांशु सहित लगभग दो सैकड़ा पार्टी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
इनसेट
आजाद के पार्टी छोड़ने पर जताई नाराजगी
मौदहा। गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने की पार्टी के स्थानीय नेताओं ने निंदा की है। चार सितंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में जनपद से अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोगों के जाने की रणनीति भी बनाई। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता शहजाद चिश्ती गांधी, डॉ.साहिद अली, शफकत उल्लाह राजू, गुलाम मुर्तजा, मुन्ना जी और हारून सौदागर आदि ने कहा कि आजाद के पार्टी छोड़ने से मुस्लिम समाज में आक्रोश है।(संवाद)