राठ में मंहगाई के विरोध में सिलेंडर टांगकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार शाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उरई बस स्टैंड से विरोध मार्च निकाला।
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं चंद्रवती वर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई कम करने के दावे का मजाक उड़ाया। विरोध प्रदर्शन का समापन स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद हुआ। पूर्व मंत्री चौधरी ध्रूराम लोधी, सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, उपाध्यक्ष डॉ मोहम्मद समीम खान, कविता वर्मा, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष दानिश खान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, रशीद राइन, सुलेमान अली, प्रताप लोधी मौजूद रहे।