राठ। पांच दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया। डीप फ्रीजर न होने के कारण शव सड़ने लगा था और दुर्गंध आ रही थी। नगर के सैना मार्ग डुमरियापुरा मोहल्ले में सोमवार सुबह सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त न होने पर सीएचसी की मोर्चरी में रखा दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद मोक्षधाम में विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। (संवाद)