हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक केके दीक्षित ने 18 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। कई दरोगाओं को पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है।
एएचटीयू में तैनात उपनिरीक्षक रवि मेहता को मौदहा थाना, प्रभारी साइबर सेल विनेश गौतम को चौकी प्रभारी हरौलीपुर, चौकी प्रभारी बेरी अजीत कुमार सिंह को थाना राठ, थाना कुरारा के लालजी सरोज को चौकी प्रभारी पत्योरा भेजा गया है। थाना राठ के प्रमोद कुमार त्रिपाठी को चौकी प्रभारी बेरी, पुलिस लाइंस के आनंद कुमार साहू को वाचक अपर पुलिस अधीक्षक, थाना जलालपुर के अनुज यादव को थाना सिसोलर, थाना सिसोलर कल्बे अब्बास खां को थाना चिकासी, वाचक अपर पुलिस अधीक्षक उमाशंकर मिश्रा को चौकी प्रभारी रामलीला थाना राठ बनाया गया है। थाना राठ सुजीत कुमार को चौकी प्रभारी पथनौड़ी, पुलिस लाइंस के ललित कुमार त्रिपाठी को थाना एएचटीयू भेजा गया है। इसी प्रकार थाना राठ में तैनात रामनरेश यादव को मौदहा, चौकी प्रभारी हरौलीपुर अखिलेश प्रसाद को सुमेरपुर, पुलिस लाइंस के विजय शंकर सिंह को ललपुरा, नंदकिशोर यादव को मौदहा, सत्यविजय को राठ, मोहम्मद सुल्तान को कुरारा व वरिष्ठ उप निरीक्षक राठ के विवेक त्रिपाठी को पुलिस लाइंस भेजा गया है।