फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: उच्चाधिकारियों से गुहार, नौ दिन बाद दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। थानाक्षेत्र के भुगैचा गांव में घर में घुसकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में नौ दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। बीते 15 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी रामखिलावन के घर पर हमला हुआ। पुरानी रंजिश के चलते अवधेश, प्रहलाद, सोनू, कामता, अंशू, मोनू और राजेश ने हमला किया। वे कुल्हाड़ी, डंडे व तमंचा लेकर घर में घुसे। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को पीटा। इसमें आठ माह की गर्भवती महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। गर्भवती महिला के पेट पर लातें भी मारी गईं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले उनका मेडिकल नहीं करवाया। पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को सात लोगों के खिलाफ हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराकर सात लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें