फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रधान के सहयोग में आया संगठन, लेखपाल पर गंभीर आरोप

Mon, 06 Oct 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 32- ज्ञापन देने जाते प्रधान संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर के मौहर ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के मामले में सोमवार को प्रधान संघ लामबंद दिखा। ग्राम प्रधान राममिलन निषाद और क्षेत्र के कई प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राजस्व लेखपाल छत्रपाल सिंह पर रिश्वतखोरी, पक्षपात और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। प्रधानों का कहना है कि जब से लेखपाल के भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। तभी से वह प्रधानों के प्रति वैमनस्यता रखते है और विरोधियों से मिलकर झूठे आरोप गढ़ रहे है। बताया कि बीते तीन अक्तूबर को लेखपाल छत्रपाल सिंह कुछ दबंग किस्म के लोगों के साथ बिना किसी उच्चाधिकारी के आदेश के ग्राम मौहर की गौशाला में घुस आया। आरोप है कि लेखपाल और उसके सहयोगियों ने वहां उपस्थित प्रधान राममिलन निषाद के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना गांव में तनाव का कारण बन गई। इस मौके पर पौथिया ग्राम प्रधान वंदना सचान, अशोक यादव, साधना तथा राममिलन निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें