बिवांर (हमीरपुर)। बीते दिनों हुई बरसात से जगह-जगह जलभराव व कीचड़ है। कई रास्तों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जलभराव से संक्रामक बीमारियों का भी फैलना शुरू हो गया है। बिवांर जलालपुर मार्ग से सटी नई बस्ती में जाने वाली रास्ता में पानी भरने की वजह से लोगों व स्कूली बच्चों को बेहद मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। जल संस्थान की टंकी के ठीक पीछे से उदयभान नगर को जाने वाली सड़क में इस कदर कीचड़ भर गया है कि वहां से जानवर तक नहीं निकलते। नई बस्ती के रहने वाले मथुरा प्रसाद, कमलेश गुप्ता, सुभाष यादव, रघुनाथ विश्वकर्मा, सीताराम यादव व रामखिलावन प्रजापति आदि ने जल्द जलनिकासी के लिए नाला बनवाने की मांग की है।