फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राठ के लिए बस न मिलने पर यात्रियों ने लगाया जाम, शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक नहीं आई कोई गाड़ी

Mon, 12 Sep 2022 11:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एक यात्री ने बताया कि यहां बस की समस्या बनी ही रहती है। बस अड्डा अव्यस्थाओं से जूझ रहा है। स्टाफ की कमी के चलते रूट पर बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। एआरएम अकील अहमद ने बताया कि राठ की एक बस खराब हो गई थी, जिसके चलते समस्या हुई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
हमीरपुर में चार घंटों तक राठ की बस नहीं मिलने पर हंगामा करते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसअड्डे से चार घंटे तक राठ के लिए बस न मिलने पर रात नौ बजे यात्रियों के सब्र टूट गया और उन्होंने बस रोककर कर सड़क जाम कर दी। इससे करीब दो किमी तक ट्रकों और अन्य वाहनों की लाइन लग गई। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाया, जिसके बाद वे सड़क से हटे। इसके 15 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन


एक यात्री ने बताया कि यहां बस की समस्या बनी ही रहती है। बस अड्डा अव्यस्थाओं से जूझ रहा है। स्टाफ की कमी के चलते रूट पर बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है।

आरती उपाध्याय, खुशनुमा बानो, अफजाल समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि वह 5 बजे से राठ के गाड़ी नहीं मिली है, जिससे मजबूर होकर जाम लगा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम अकील अहमद ने बताया कि राठ की एक बस खराब हो गई थी, जिसके चलते समस्या हुई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें