मौदहा (हमीरपुर)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अजीतपुर गांव निवासी संतराम (50) पुत्र बिटालू शनिवार को निजी बस से चंदला से दिल्ली जा रहे थे।
देर रात बस मौदहा कस्बे पहुंची तो अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह सीट से नीचे गिर पड़े। बस कंडक्टर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंडक्टर सुरेश ने बताया कि संतराम चंदला से दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुए थे। रास्ते में अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।